Home छत्तीसगढ़ CM साय ने पवित्र श्रावण मास में अपने निवास में किया रुद्राभिषेक

CM साय ने पवित्र श्रावण मास में अपने निवास में किया रुद्राभिषेक

25
0

भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना

रायपुर 22 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज पवित्र श्रावण मास की बेला पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित अपने निवास में सपरिवार भगवान शिव के रुद्राभिषेक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्ण विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवारजन और भक्तजन उपस्थित थे।