उत्तराखंड के जोशीमठ से बड़ी खबर सामने आई है। यहां जोशीमठ में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बदरीनाथ और ज्योतिर्मठ के बीच हुआ है। बताया जा रहा है कि क्रैश होने वाला हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत कंपनी का है।
जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर एक चट्टान पर गिरा है। एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुंच चुकी है।
आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि जेपी डैम के ऊपर जंगल में सफेद रंग की किसी चीज पर आग लगने की सूचना मिली है। अन्य हेलीकॉप्टर रेकी के लिए भेजे गए हैं।




