Home देश Amla Navami पर आंवले के दीपक से करें दीपदान

Amla Navami पर आंवले के दीपक से करें दीपदान

3
0

आज यानी 18 नवंबर 2026, बुधवार को आंवला नवमी मनाई जा रही है। इसे  ‘अक्षय नवमी’ के नाम से जाना जाता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आंवले के पड़े की पूजा करने और उसके नीचे बैठकर खाने की परंपरा निभाई जाती है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से भगवान विष्णु और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी से लेकर पूर्णिमा तिथि तक भगवान विष्णु का निवास स्थान आंवले के पेड़ में होता है। माना जाता है, इस दिन सुबह-शाम आवंले के पेड़ के नीचे दीपदान करना शुभ माना जाता है। यदि आप भी आंवला नवनी पर दीपदान करना चाहते हैं, तो इन बातों का जरुर ध्यान होता है।इस दिन श्री विष्णु के चरणों में आंवले का दीपदान करना श्रेष्ठ माना जाता है, क्योंकि नवमी से लेकर पूर्णिमा तिथि का भगवान विष्णु आंवले के पेड़ में वास करते हैं। ऐसे में आंवले के वृक्ष के नीचे दीपक जरुर जलाएं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आंवले का दीपदान करने से जीवन में सुख-समृद्धि, आरोग्य और अक्षय पु्ण्य फल (कभी खत्म न होने वाला पुण्य) प्राप्त होते हैं।आंवला नवमी पर दीपदान करने के लिए आपको भारी-भरकम सामग्री के जगह सामान्य चीजों का इस्तेमाल करना, यह आपको आसानी से मिल जाएगी।