Home देश-विदेश भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा का पहरा अचानक और सख्त,शेख हसीना ने दिसंबर...

भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा का पहरा अचानक और सख्त,शेख हसीना ने दिसंबर में स्वदेश लौटने की इच्छा जाहिर की है

4
0

भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा का पहरा अचानक और सख्त कर दिया गया है। बांग्लादेश ने सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी है। वजह है पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित स्वदेश वापसी, जिसने ढाका की मौजूदा सत्ता के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। हम आपको बता दें कि कभी 15 वर्षों तक बांग्लादेश की राजनीति पर एकछत्र राज करने वाली शेख हसीना आज भले ही भारत में रह रही हों, लेकिन उनकी वापसी की आहट ने बांग्लादेश की सियासत में भूचाल ला दिया है। सत्ता पक्ष बेचैन है, विरोधी खेमे में हलचल है और सड़कों पर हिंसा का दौर शुरू हो चुका है। हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि शेख हसीना की वापसी बांग्लादेश की मौजूदा सत्ता के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनती दिखाई दे रही है।

शेख हसीना ने दिसंबर में स्वदेश लौटने की इच्छा जाहिर की है। उनके प्रवक्ता के मुताबिक, 16 दिसंबर यानी बांग्लादेश के विजय दिवस पर उनकी वापसी की योजना है। यह तारीख अपने आप में राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। दूसरी तरफ, बांग्लादेश की मौजूदा सरकार ने साफ कर दिया है कि हसीना के देश में कदम रखते ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शेख हसीना को 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसक कार्रवाई के मामले में उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई जा चुकी है। उनकी पार्टी अवामी लीग की गतिविधियों पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। ऐसे में उनकी वापसी की घोषणा ने बांग्लादेश की राजनीति को गरमा दिया है।