G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस के एवियन शहर में आमने-सामने बैठकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं. दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका संबंधों, ट्रेड, ग्लोबल सुरक्षा और पश्चिम एशिया के हालात समेत कई अहम मसलों पर चर्चा की. बैठक के बाद ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई है. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ कई अहम विषयों पर चर्चा हुई और दोनों देशों के बीच बहुत कुछ पॉजिटिव हो रहा है. ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते हमेशा मजबूत रहे हैं और आगे भी दोनों देशों के सहयोग को नई दिशा मिलेगी..




