Home मनी तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार में उत्साह, कई सेक्टरों के...

तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार में उत्साह, कई सेक्टरों के शेयरों ने भरी उड़ान

1
0
Spread the love

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजार में साफ दिखाई दिया. तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंचे क्रूड ऑयल ने कई कंपनियों के लिए राहत का माहौल बना दिया. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों, एयरलाइंस और पेंट कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. हालांकि, तेल उत्पादन करने वाली कंपनियों के लिए यह खबर ज्यादा अच्छी नहीं रही और उनके शेयर दबाव में नजर आए.

तेल की कीमतें घटते ही सबसे ज्यादा फायदा ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को मिलता है. यही वजह रही कि भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल जैसी कंपनियों के शेयरों में मजबूत उछाल देखने को मिला. शुक्रवार के सेशन में BPCL के शेयर 4.5 फीसदी से ज़्यादा बढ़े, जबकि HPCL में 5 फीसदी से ज़्यादा और IOC में 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई. निवेशकों का मानना है कि कच्चा तेल सस्ता होने से इन कंपनियों की लागत कम होती है और ईंधन बिक्री पर मार्जिन बेहतर होता है. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चे तेल में हर एक डॉलर की गिरावट से इस सेक्टर की कमाई में सैकड़ों करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ जुड़ सकता है. यही कारण है कि निवेशकों ने इन शेयरों में जमकर खरीदारी की और पूरे सेक्टर में सकारात्मक माहौल बन गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here