Home छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार 2026 : मंत्री दयाल दास बघेल ने झांकी शिविर में...

सुशासन तिहार 2026 : मंत्री दयाल दास बघेल ने झांकी शिविर में हितग्राहियों को वितरित किए प्रमाण पत्र, कार्ड एवं आवास की चाबियां

5
1
Spread the love

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत झांकी स्थित शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री, प्रमाण पत्र एवं कार्ड वितरित किए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मंत्री श्री बघेल ने हितग्राहियों को नवीन आवास की चाबियां सौंपकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हितग्राही दिलेश्वरी, राजकुमारी एवं सावित्री को उनके नए पक्के आवास की चाबी प्रदान की गई। हितग्राहियों ने खुशी व्यक्त करते हुए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री बघेल ने नोनी सुरक्षा योजना अंतर्गत 4 हितग्राहियों को कार्ड वितरित किए। वहीं सुकन्या योजना के तहत 4 हितग्राहियों को कार्ड प्रदान कर बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों से कक्षा पहली में प्रवेश लेने वाले 4 बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मछली पालन विभाग द्वारा ग्राम गनिया के सतरंगी स्व सहायता समूह को आजीविका संवर्धन एवं मत्स्य पालन गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु मछली पकड़ने का जाल प्रदान किया गया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here