Home मनी कर्ज खत्म करने की जल्दबाजी पड़ सकती है महंगी, लोन प्रीपेमेंट से...

कर्ज खत्म करने की जल्दबाजी पड़ सकती है महंगी, लोन प्रीपेमेंट से पहले करें यह हिसाब, वरना बचत की जगह हो सकता है घाटा

1
1
Spread the love

घर खरीदना हो, कार लेनी हो या किसी बड़े खर्च को पूरा करना हो, लोन आज लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. लेकिन जैसे-जैसे EMI का बोझ बढ़ता है, कई लोग लोन को समय से पहले चुकाने की योजना बनाने लगते हैं. पहली नजर में यह फैसला समझदारी भरा लगता है, लेकिन वित्तीय विशेषज्ञों का कहना है कि हर स्थिति में लोन प्रीपेमेंट फायदेमंद नहीं होता. कई बार इसके पीछे ऐसे छिपे हुए खर्च और जोखिम होते हैं, जो आपकी आर्थिक योजना को प्रभावित कर सकते हैं.

लोन जल्दी चुकाने से पहले सबसे जरूरी बात यह जानना है कि कई बैंक और वित्तीय संस्थान इसके लिए प्रीपेमेंट या फोरक्लोजर चार्ज वसूलते हैं. खासकर पर्सनल लोन, बिजनेस लोन और कुछ फिक्स्ड रेट वाले लोन में यह शुल्क आम बात है. यह शुल्क बकाया लोन राशि का एक निश्चित प्रतिशत हो सकता है. ऐसे में जिस ब्याज बचत की उम्मीद में आप लोन बंद करना चाहते हैं, उसका एक हिस्सा इन चार्जेज में चला जाता है. इसलिए कोई भी बड़ा भुगतान करने से पहले अपने लोन एग्रीमेंट की शर्तों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here