Home छत्तीसगढ़ हर गुरुवार गांव के द्वार स्वास्थ्य: मनेंद्रगढ़ के दूरस्थ अंचलों में बढ़ी...

हर गुरुवार गांव के द्वार स्वास्थ्य: मनेंद्रगढ़ के दूरस्थ अंचलों में बढ़ी चिकित्सा पहुंच

17
1
Spread the love

दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत करने के लिए मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेंद्रगढ़ विकासखंड में स्वास्थ्य विभाग ने एक अभिनव पहल शुरू की है। अब ऐसे गांव, जो निकटतम उप स्वास्थ्य केंद्र से 5 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर स्थित हैं, वहां प्रत्येक गुरुवार को नियमित रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं।

इस पहल का उद्देश्य प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाना है, ताकि दूरी और संसाधनों की कमी के कारण कोई भी व्यक्ति उपचार से वंचित न रहे। शिविरों में अनुभवी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सामान्य व मौसमी बीमारियों की जांच, प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य परामर्श और निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया जा रहा है।
यह पहल विशेष रूप से बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए राहतकारी सिद्ध हो रही है, जिन्हें स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई होती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शिविरों के माध्यम से उपचार के साथ-साथ स्वच्छता, पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और रोगों की रोकथाम को लेकर जागरूकता भी बढ़ाई जा रही है।
“स्वास्थ्य सेवाएं गांव के द्वार” की अवधारणा को साकार करती यह पहल अब सकारात्मक परिणाम दे रही है। विभाग इसे पूरे जिले में विस्तार देने की तैयारी कर रहा है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here