Home देश आज बंद रहेंगे भारतीय शेयर बाजार, जानें BSE और NSE पर किस...

आज बंद रहेंगे भारतीय शेयर बाजार, जानें BSE और NSE पर किस वजह से नहीं होगी ट्रेडिंग

19
1
Spread the love
भारतीय शेयर बाजार अलग-अलग त्यौहार और कुछ मुख्य अवसरों पर बंद रहते हैं. आज 31 मार्च को देशभर में भगवान महावीर जयंती मनाई जा रही है. महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे. उन्होंने अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य जैसे सिद्धांतों की शिक्षा दी. यह जैन धर्म का एक बड़ा त्योहार है, जो भगवान महावीर स्वामी के जन्मदिन को मनाया जाता है. महावीर जयंती पर लोग मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं और दान-पुण्य करते हैं. इस त्योहार पर शांति और अहिंसा का संदेश दिया जाता है. इस साल यह 31 मार्च 2026 को मनाया जा रहा है.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों महावीर जयंती के उपलक्ष्य में छुट्टी पर रहेंगे. छुट्टी के कारण आज कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. इक्विटी (शेयर), इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB), करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स जैसे सभी सेगमेंट बंद रहेंगे. कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में सुबह का सेशन बंद रहेगा, लेकिन शाम के सेशन में ट्रेडिंग दोबारा शुरू हो सकती है. 1 अप्रैल 2026 (बुधवार) को बाजार फिर से खुल जाएगा. इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग के सिर्फ तीन दिन ही रह गए हैं. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों आज मंगलवार 31 मार्च को श्री महावीर जयंती के कारण बंद हैं इसके बाद 3 अप्रैल 2026 को गुड फ्राइडे के कारण बाजार बंद रहेगा. ऐसे में निवेशकों को इस हफ्ते कम ट्रेडिंग दिन मिलेंगे.

साल 2026 में कई छुट्टियां

इस साल शेयर बाजार में कई छुट्टियां हैं, जैसे 14 अप्रैल: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती रहेगी जिसकी वजह से बाजार बंद रहेंगे. इसके अलावा 1 मई को महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार बंद रहेगा और त्यौहार जैसे बकरी ईद, गणेश चतुर्थी, गांधी जयंती आदि पर शेयर बाजार में छुट्टी रहने वाली है.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here