Home छत्तीसगढ़ अवैध ईंट भट्ठे पर बड़ी कार्रवाई, लाखों ईंटें और लकड़ी जब्त

अवैध ईंट भट्ठे पर बड़ी कार्रवाई, लाखों ईंटें और लकड़ी जब्त

24
1
Spread the love

राजनांदगांव जिले में राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम माहुलझोपड़ी में संचालित एक अवैध ईंट भट्ठे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों की संख्या में ईंटें, लकड़ी एवं अन्य सामग्री जब्त की है। बिना किसी वैध अनुमति एवं दस्तावेज के संचालित इस भट्ठे से लगभग 3 लाख 20 हजार पक्की ईंट, 1 लाख 60 हजार कच्ची ईंट, 70 ट्रॉली मिट्टी तथा 6 ट्रॉली लकड़ी जब्त की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डोंगरगांव विकासखण्ड के ग्राम माहुलझोपड़ी में दुर्गा बाई की भूमि पर दाऊ लाल द्वारा अवैध रूप से ईंट निर्माण कार्य किया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर कलेक्टर के निर्देशन में संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और संपूर्ण गतिविधि को तत्काल प्रभाव से बंद कराया।

कार्रवाई के दौरान जब्त की गई लकड़ी को सुरक्षार्थ वन विभाग के सुपुर्द किया गया है, वहीं अन्य सामग्री को अग्रिम कार्रवाई तक ग्राम पंचायत गिरगांव के सुपुर्द किया गया है। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार श्री चिराग रामटेके, रेंज ऑफिसर श्री आकाश ठाकुर सहित राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here