Home देश ईरान युद्ध पर एक्शन में पीएम मोदी, लोकसभा में पश्चिम एशिया संकट...

ईरान युद्ध पर एक्शन में पीएम मोदी, लोकसभा में पश्चिम एशिया संकट पर देंगे बयान, कल की थी CCS की बैठक

26
3
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर दो बजे लोकसभा में बोलने वाले हैं. खबर है कि पीएम मोदी पश्चिम एशिया में जारी जंग से पैदा हुए ऊर्जा संकट पर संसद को संबोधित कर सकते हैं. पीएम मोदी ने सोमवार सुबह संसद भवन परिसर में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की. सचिव स्तर के अधिकारियों ने यहां सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों को मौजूदा हालात की जानकारी दी.
ईरान की इजरायल और अमेरिका के खिलाफ जारी जंग से पैदा हुए हालात पर पीएम मोदी ने रविवार शाम सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति के साथ उच्च स्तरीय बैठक की थी. इस बैठक पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की समीक्षा करने और प्रस्तावित राहत उपायों पर चर्चा की गई.
ईरान-अमेरिका जंग से उभरे संकट से निपटने पर चर्चा
इस दौरान कैबिनेट सचिव ने वैश्विक स्थिति और अब तक उठाए गए और भारत सरकार के सभी संबंधित मंत्रालयों/विभागों की तरफ किए जा रहे उपायों पर एक खास प्रेजेंटेशन दिया. कृषि, उर्वरक, खाद्य सुरक्षा, पेट्रोलियम, बिजली, एमएसएमई, निर्यातक, शिपिंग, व्यापार, वित्त, आपूर्ति श्रृंखला और सभी प्रभावित क्षेत्रों जैसे विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ने वाले अपेक्षित प्रभाव और उससे निपटने के लिए उठाए गए उपायों पर चर्चा की गई. देश के समग्र वृहद-आर्थिक परिदृश्य और आगे उठाए जाने वाले उपायों पर भी चर्चा की गई

3 COMMENTS

  1. Your style is unique compared to other people I have read stuff from.
    I appreciate you for posting when you’ve got the opportunity, Guess I will just
    book mark this site.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here