Home देश मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत! डेयरी सेक्टर के लिए सरकार का...

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत! डेयरी सेक्टर के लिए सरकार का बड़ा प्लान, दूध-दही की कीमतों पर नहीं होगा असर

18
0
Spread the love
पश्चिम एशिया में तनाव जारी रहने के बावजूद देश में दूध और डेयरी उत्पादों की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं. सरकार ने बताया है कि सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ा है. साथ ही, घरेलू एलपीजी की सप्लाई को प्राथमिकता दी जा रही है और कहीं भी सिलेंडर की कमी की शिकायत नहीं मिली है. मार्च 2026 से अब तक 5 लाख से ज्यादा नए पीएनजी कनेक्शन शुरू किए गए हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने नए कनेक्शन के लिए आवेदन भी किया है.

तेल कंपनियां लगातार निगरानी और निरीक्षण कर रही हैं. इस बीच, होर्मुज स्ट्रेट से कई एलपीजी और कच्चे तेल के जहाज सुरक्षित गुजर चुके हैं. वहीं, इराक में फंसे 12 भारतीय नाविकों को भारतीय मिशन की मदद से सुरक्षित मुंबई लाया गया है.

सप्लाई में फिलहाल कोई दिक्कत नहीं

पशुपालन और डेयरी विभाग में निदेशक पूजा रुस्तगी के अनुसार, पश्चिम एशिया के हालिया हालात पर हुई इंटरनल मंत्रालय बैठक में शामिल हुईं. उन्होंने बताया कि डेयरी सेक्टर को ईंधन, गैस और प्लास्टिक पैकेजिंग सामग्री की सप्लाई में फिलहाल कोई दिक्कत नहीं आ रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here