Home देश 12 साल तक NDA का विरोध करने वाले आज उनके साथ खड़े...

12 साल तक NDA का विरोध करने वाले आज उनके साथ खड़े हैं, TMC के बागी सांसदों पर बरसे शशि थरूर

2
0
Spread the love

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने आईएएनएस के साथ एक खास बातचीत में तृणमूल कांग्रेस में हुई टूट पर अपनी राय रखी. थरूर ने कहा कि सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि किसी को भी इस बात पर शक है कि इसमें कुछ लालच, कुछ फायदे या कुछ धमकियां शामिल रही होंगी. ऐसा सिर्फ सत्ताधारी पार्टी की तरफ से ही हो सकता है क्योंकि उनके पास ही ताकत है.

बागी सांसदों द्वारा एनडीए को समर्थन करने के फैसले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की राजनीति अब बिना सिद्धांतों वाली राजनीति बन गई है. उन्होंने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, जो सबसे बड़ा गुट अलग हुआ, यानी तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसद, उन्होंने खुलकर कहा है कि वे अब एनडीए के साथ जुड़ेंगे. ये वही सांसद हैं जो पिछले 12 सालों से एनडीए पर हमले करते रहे हैं. ऐसे में अचानक उनमें ये गुण दिखना बताता है कि हमारे देश की राजनीति बिना सिद्धांतों वाली राजनीति हो गई है और यह काफी दुखद है.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here