Home देश क्या है ईरान-अमेरिका की ‘इनफिनिटी न्यूक्लियर डील’? जिसे ‘अमेरिका की सबसे बड़ी...

क्या है ईरान-अमेरिका की ‘इनफिनिटी न्यूक्लियर डील’? जिसे ‘अमेरिका की सबसे बड़ी जीत’ बता रहे ट्रंप

1
0
Spread the love

अमेरिका-ईरान के बीच चल रही पीस डील को लेकर जबरदस्त ड्रामा चल रहा है. कभी बातचीत के कमरे से ईरान वॉक आउट कर जाता है तो कभी अमेरिका नई डिमांड रख देता है. इन सबके बीच ट्रंप ने बंद कमरे में हुई परमाणु डील का सच दुनिया के सामने रख दिया है. ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान घुटनों पर आ चुका है और इनफिनिटी न्यूक्लियर डील साइन कर ली है. ट्रंप का साफ कहना है कि इसे फेक न्यूज मीडिया भले ही छोटा दिखाने की कोशिश करे, लेकिन ये ‘अमेरिका की बहुत बड़ी और ऐतिहासिक जीत’ है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु प्रोग्राम पर हाईएस्ट लेवल की जांच के ल‍िए राजी हो गया है. ट्रंप ने कहा कि इसी वजह से होर्मुज स्ट्रेट खुला रहेगा और ईरान को मानवीय सहायता के लिए सीमित आर्थिक राहत दी जाएगी. अमेर‍िकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पोस्‍ट में कहा, ‘अमेरिका की जीत को जितना हो सके उतना छोटा और महत्वहीन दिखाने की कोशिश में दिए गए झूठे बयानों और फेक न्यूज मीडिया के लगातार प्रचार के बावजूद ईरान ने पूरी तरह और बिना किसी शर्त के सर्वोच्च स्तर के परमाणु निरीक्षणों को स्वीकार कर लिया है’.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here