Home देश केंद्र को रिकॉर्ड डिविडेंड देगा RBI? कहां से आता है ये पैसा,...

केंद्र को रिकॉर्ड डिविडेंड देगा RBI? कहां से आता है ये पैसा, इसे सरकार को देना क्यों जरूरी?

13
1
Spread the love

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) वित्त वर्ष 2026 के लिए केंद्र सरकार को रिकॉर्ड सरप्लस डिविडेंड ट्रांसफर कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रकम 2.7 लाख करोड़ रुपये से लेकर 3.5 लाख करोड़ रुपये तक हो सकती है. अगर आरबीआई बोर्ड ऊपरी सीमा को मंजूरी देता है, तो यह अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड ट्रांसफर होगा. रिपोर्ट के अनुसार इस डिविडेंड को मंजूरी देने के लिए आरबीआई बोर्ड की बैठक शुक्रवार को प्रस्तावित है. पिछले साल केंद्रीय बैंक ने सरकार को 2.69 लाख करोड़ रुपये का डिविडेंड दिया था. ऐसे में इस बार की संभावित राशि पुराने रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकती है.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here