Home मनी AI के निशाने पर आपका बैंक अकाउंट…. Mythos से निपटने के लिए...

AI के निशाने पर आपका बैंक अकाउंट…. Mythos से निपटने के लिए RBI तैयार, बैंकों को किया अलर्ट

1
0
Spread the love

आपका बैंक अकाउंट कितना सुरक्षित है, अगर उसे एक AI सिस्टम हैक करने लगे? इसी सवाल ने चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि दिग्गज एआई कंपनी ‘एंथ्रोपिक’ (Anthropic) का लेटेस्ट एआई मॉडल मिथोस (Mythos) चर्चा में है. इसी खतरे को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई (RBI) ने शुक्रवार को कहा कि वह ऐसे AI-बेस्ड साइबर खतरों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. आरबीआई ने बैंकों और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस को अलर्ट कर दिया है.

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे. ने मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की बैठक के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, “हमने जरूरी एडवायजरी जारी कर दी है. हम इस तरह के नए और पारंपरिक, दोनों तरह के साइबर सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here