Home देश सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में योगदान देने का आह्वान

सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में योगदान देने का आह्वान

31
0
Spread the love

नयी दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों से सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में उदारतापूर्वक योगदान देने का आग्रह किया और इसे सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। सशस्त्र सेना झंडा दिवस हर साल सात दिसंबर को मनाया जाता है, ताकि सीमा पर वीरतापूर्वक लड़ने वाले शहीदों और जवानों को सम्मानित किया जा सके। सिंह ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो संदेश में कहा कि यह नागरिकों के लिए सैनिकों के अदम्य साहस, बलिदान और समर्पण को पहचानने और ‘बहादुरों’ के प्रति जिम्मेदारियों को पूरा करने के संकल्प की पुष्टि करने का अवसर है।पूर्व सैनिकों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया और इस बात पर जोर दिया कि उनका योगदान सैनिकों और उनके परिजनों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि समाज के कल्याण के लिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह सौ हाथों से कमाए और हजार हाथों से दान करे।