Home छत्तीसगढ़ मैगजीनभांटा नाले में कलवर्ट और एप्रोच मार्ग का होगा निर्माण

मैगजीनभांटा नाले में कलवर्ट और एप्रोच मार्ग का होगा निर्माण

35
0
Spread the love

उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने किया भूमिपूजन

रायपुर,

वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने  कोरबा शहर के मैगज़ीनभांटा स्थित कच्चे नाला पर 25 लाख रूपए की लागत से बनने वाले कलवर्ट और एप्रोच मार्ग के निर्माण का भूमिपूजन किया। इससे शहर वासियों को पंडित रविशंकर शुक्ल नगर वॉर्ड से खरमोरा और दादरखुर्द वॉर्ड के रहवासियों की आवाजाही में आसानी होगी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करानें के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, हमारी कोशिश है कि सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ जल्द प्रारम्भ कराकर पूर्ण भी कराएं। उन्होंने निगम के अधिकारियों से कार्यों को समयावधि में पूर्ण करने और गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए गए। गौरतलब है कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने विधानसभा चुनाव के दौरान मैगजीनभांटा स्थित कच्चे नाला में कलवर्ट और एप्रोच रोड बनने का आश्वासन दिया था।