प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 मार्च से मॉरीशस की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर आएंगे और द्वीपीय राष्ट्र के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की मॉरीशस की निर्धारित राजकीय यात्रा पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि प्रधानमंत्री 11 और 12 मार्च 2025 को मॉरीशस की यात्रा करेंगे। 2015 के बाद से प्रधानमंत्री की यह पहली मॉरीशस यात्रा है।




