Home देश समग्र सामाजिक विकास के लिए मजबूत स्वास्थ्य सेवा और महिला शिक्षा महत्वपूर्ण:...

समग्र सामाजिक विकास के लिए मजबूत स्वास्थ्य सेवा और महिला शिक्षा महत्वपूर्ण: रेखा गुप्ता

36
0
Spread the love

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि शहर की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने की जरूरत है और महिलाओं की शिक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए क्योंकि प्रगतिशील और समावेशी समाज के निर्माण के लिए दोनों ही महत्वपूर्ण हैं।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शालीमार बाग में स्थित फोर्टिस अस्पताल द्वारा आयोजित समानता वॉकथॉन को संबोधित करते हुए रेखा ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना समग्र सामाजिक विकास की कुंजी है।उन्होंने कहा, “दिल्ली को देश का सबसे विकसित स्वास्थ्य केंद्र बनना चाहिए। हर नागरिक को सुविधाजनक चिकित्सा सेवाएं मिलनी चाहिए और किसी को भी सही उपचार से वंचित नहीं रहना चाहिए।” मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनसे अपने स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।