Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव: नंदई चौक स्थित हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, बजरंग दल और विहिप...

राजनांदगांव: नंदई चौक स्थित हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, बजरंग दल और विहिप ने किया प्रदर्शन

12
0
Spread the love

राजनांदगांव.

शहर के नंदई चौक स्थित जैतखाम से लगे हनुमान मंदिर में सोमवार को अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा, शिवलिंग और त्रिशूल को उखाड़कर फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।घटना के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अज्ञात समाज के कुछ युवकों द्वारा यह कृत्य किया गया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।