Home देश AIR INDIA प्लेन का एक इंजन हवा में बंद, दूसरे से इमरजेंसी...

AIR INDIA प्लेन का एक इंजन हवा में बंद, दूसरे से इमरजेंसी लैंडिंग

17
0
Spread the love

दिल्ली। एयर इंडिया का बोइंग 777-300ER विमान 355 यात्रियों को लेकर दिल्ली से मुंबई जा रहा था। इसी दौरान विमान के दाहिने इंजन में टेक-ऑफ के बाद ही ऑइल प्रेशर जीरो गया। उसके बाद तुरंत ही पायलट ने विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैडिंग वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर करने का फैसला किया। विमान में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित है।जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट AI-887 ने सुबह 6:10 बजे दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। कुछ समय बाद ही कॉकपिट में दाहिने इंजन के ऑइल प्रेशर में गड़बड़ी का पता चला। इसमें इंजन के मूविंग पार्ट्स तक लुब्रिकेशन नहीं पहुंच पाता, जिससे इंजन काम करना बंद कर देता है। पायलट ने विमान को वापस मोड़ दिया। सुबह करीब 6:52 बजे सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।