Home देश सुनेत्रा पवार का दिल्ली दौरा

सुनेत्रा पवार का दिल्ली दौरा

15
0
Spread the love

महाराष्ट्र की नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से महत्वपूर्ण मुलाकात की। अपने पति और एनसीपी नेता अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद पदभार संभालने वाली सुनेत्रा पवार का यह पहला दिल्ली दौरा है। इस दौरे को न केवल एक शिष्टाचार भेंट बल्कि एनसीपी के भविष्य की रणनीति के लिहाज से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।सुनेत्रा पवार के साथ इस दौरे पर उनके दोनों बेटे, पार्थ और जय, तथा एनसीपी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री ने अजित पवार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और सुनेत्रा पवार को उनके नए उत्तरदायित्व के लिए केंद्र के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।