Home देश घोटाले के पैसे से खरीदीं लक्जरी कारें और महंगी घड़ियां, ED ने...

घोटाले के पैसे से खरीदीं लक्जरी कारें और महंगी घड़ियां, ED ने पूर्व मंत्री के बेटे को किया गिरफ्तार

3
0
Spread the love

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए जांच एजेंसी की टीम ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के नेता और पूर्व नागरिक आपूर्ति मंत्री करुमुरी नागेश्वर राव (former Minister (Civil Supplies) belonging to YSR Congress Party) के बेटे करुमुरी सुनील कुमार (Karumuri Sunil Kumar as a key conspirator) को गिरफ्तार कर लिया है. जांच एजेंसी ईडी की आंध्रप्रदेश जोनल ऑफिस द्वारा इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. गिरफ्तारी के बाद उसे 18 जून को ही उसे ईडी की स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा. उसके बाद उसकी रिमांड लेकर आगे पूछताछ की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा. दरअसल, इस मामले में आरोपी की अगर बात करें तो कथित घोटाले में प्रमुख साजिशकर्ता के रूप में भूमिका सामने आई है

जांच एजेंसियों के अनुसार, सुनील कुमार ने अपने पिता के राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर अपने करीबी लोगों और उनसे जुड़ी संस्थाओं को सब-कॉन्ट्रैक्ट दिलवाने में अहम भूमिका निभाई. आरोप है कि उन्होंने मेसर्स श्री सुदर्शना कंस्ट्रक्शंस (सब-कॉन्ट्रैक्टर) पर यह शर्त लगाई थी कि परिवहन कारोबार से होने वाले मुनाफे का 85 प्रतिशत हिस्सा उन्हें और उनके परिवार को दिया जाएगा ,जांच में यह भी सामने आया है कि सुनील कुमार ने बिचौलिए की भूमिका निभाते हुए कुछ चुनिंदा संस्थाओं और सत्तारूढ़ दल से जुड़े स्थानीय राजनीतिक कार्यकर्ताओं को सब-कॉन्ट्रैक्ट दिलाने में मदद की. उनके निर्देश पर वास्तविक लागत से 40 से 60 लाख रुपये अधिक राशि जोड़कर बिल तैयार किए गए, ताकि अतिरिक्त अवैध धन (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) उत्पन्न किया जा सके.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here