Home देश जब भी गिरे भाव तब ही खरीद लो सोना… एक्‍सपर्ट ने क्‍यों...

जब भी गिरे भाव तब ही खरीद लो सोना… एक्‍सपर्ट ने क्‍यों दी ये सलाह

1
0
Spread the love

सोने और चांदी (Gold-Silver) में आई हालिया गिरावट से सोने में निवेश करने वाले निवेशक परेशान हैं. कुछ को तो आगे दाम और गिरने का भय सता रहा है और वे गोल्‍ड बेचने तक का प्‍लान बनाने लगे हैं. लेकिन, वहीं एक्‍सपर्ट इस गिरावट को सस्‍ते में खरीदारी का एक शानदार मौका मान रहे हैं. स्विस एशिया कैपिटल (Swiss Asia Capital) के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर जुएर्ग कीनर (Juerg Kiener) का कहना है कि सोने-चांदी के भाव में जब भी और जितनी भी गिरावट आए, उसे केवल और केवल खरीदारी के बेहतरीन मौके (Buy on Dips) के रूप में देखना चाहिए. उनका कहना है कि यह सुस्‍ती अस्थाईहै और आने वाले समय में दोनों कीमती धातुएं फिर से रफ्तार पकड़ेगी.
सर्राफा बाजार में आई इस मंदी की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका और वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीदें हैं. लेकिन कीनर के मुताबिक, लॉन्ग टर्म में सोने और चांदी की चमक फीकी पड़ना नामुमकिन है. उन्होंने कहा, “आमतौर पर इस तरह की बड़ी गिरावटें पोर्टफोलियो को मजबूत करने का सबसे अच्छा मौका होती हैं. हम हमेशा रणनीति के तहत गिरावट के दौरान धीरे-धीरे (SIP मोड में) सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ाने में भरोसा रखते हैं.” फिलहाल तकनीकी रूप से सोना-चांदी ओवरसोल्ड जोन में आ चुके हैं, जिसका मतलब है कि बिकवाली अब अपने अंतिम दौर में है और यहां से बाउंसबैक की पूरी संभावना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here