Home देश वेनेजुएला में 10000 मौत की आशंका, 40 सेकेंड में दो भूकंप से...

वेनेजुएला में 10000 मौत की आशंका, 40 सेकेंड में दो भूकंप से मचा हाहाकार

1
0
Spread the love

वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास गुरुवार को आए 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी दहशत फैला दी. राजधानी कराकास में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और कुछ इमारतें ढह गईं. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने परिवार और पालतू जानवरों के साथ घरों और दफ्तरों से निकलकर सड़कों पर आ गए. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक मुख्य भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई. इससे ठीक 40 सेकंड पहले 7.2 तीव्रता का एक झटका भी आया था, जिसे फोरशॉक माना जा रहा है. भूकंप का केंद्र मोंटालबान से करीब 28 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था. इसी इलाके में वेनेजुएला की कई बड़ी तेल रिफाइनरियां भी स्थित हैं.
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कराकास की कई इमारतों के ढहने और दीवारों के टूटने के दृश्य दिखाई दिए. कई इलाकों में धूल का गुबार छा गया. बड़े पैमानों के मौत की आशंका जताई जा रही है. भूकंप के बाद अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने शुरुआत में प्यूर्टो रिको और वर्जिन आइलैंड्स समेत आसपास के इलाकों के लिए सुनामी अलर्ट जारी किया था. बाद में हालात की समीक्षा के बाद इस चेतावनी को वापस ले लिया गया और साफ किया कि फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here