Home छत्तीसगढ़ मैदान में उतरीं कलेक्टर, सड़क, जल संरक्षण और आवास कार्यों की हकीकत...

मैदान में उतरीं कलेक्टर, सड़क, जल संरक्षण और आवास कार्यों की हकीकत परखी

4
0
Spread the love

विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेने बलरामपुर जिला कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने आज विकासखंड बलरामपुर के विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल संरक्षण कार्यों तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर भी उपस्थित रहीं।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण करते हुए विभिन्न स्थानों पर सड़क खुदवाकर जीएसबी परत एवं अन्य तकनीकी मानकों की गुणवत्ता की जांच कराई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें विकास की आधारभूत कड़ी हैं, इसलिए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

ग्राम चम्पापुर में उन्होंने मनरेगा अंतर्गत निर्मित मिट्टी बांध का निरीक्षण कर मानसून पूर्व जल संरक्षण की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को वर्षा जल संचयन, रिचार्ज स्ट्रक्चर और सोक-पिट निर्माण को बढ़ावा देने के निर्देश देते हुए कहा कि जल संरक्षण भविष्य की जल सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार है।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन आवासों का भी निरीक्षण किया तथा हितग्राहियों से चर्चा कर आवास निर्माण शीघ्र पूर्ण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले आवास पूर्ण होने से परिवारों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवास का लाभ मिलेगा।

उन्होंने अधिकारियों को सभी योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here